मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक।
मिर्जापुर24 फ़रवरी 25 * पी एम किसान सम्मान निधी की 19 वी किस्त।
मिर्जापुर24फरवरी25*आज दिनांक 24 फरवरी 2025 को माननीया केन्द्रीय राज्य मंत्री/ सांसद मिर्ज़ापुर अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में किसान सम्मान समारोह का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र बी एच यू बरकछा में किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बता गया, साथ ही प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज पी एम किसान सम्मान निधी की 19 वी क़िस्त भागलपुर बिहार से जारी की जा रही है जिसके माध्यम से मिर्ज़ापुर के कुल 307896 किसानों के खाते में सीधे डी बी टी के माध्यम से कुल धनराशि 61 करोड़ 57 लाख 92 हजार ट्रांसफर की जा रही है। जो किसानों के लिए होली की सौगात है। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल द्वारा उपस्थित किसानों को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी के बारे में जानकारी दी गयी। डॉ श्रीराम सिंह द्वारा उपस्थित किसानों को जायद में होने वाली फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी कि जायद में फसलों की सुरक्षा के बारे में भी बताया गया। डॉ जेपी रॉय द्वारा उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताया गया कि कैसे वह प्राकृतिक खेती को अपनाकर जीरो बजट में खेती को अपना कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते है। डॉ सुधीर श्रीवास्तव, जनपद सलाहकार द्वारा उपस्थित किसानों को पी एम किसान सम्मान निधि व फार्मर रजिस्ट्री के बारे में विस्तार से बताया गया कि वह अपना खतौनी, आधार व बैंक पासबुक ले कर जन सेवा केंद्र से जा कर फार्मर रजिस्ट्री करा कर पी एम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा जनपद के 10 किसान को सम्मान प्रमाण पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गायस जिसमे मालती देवी, कुसुम देवी, प्रमिला, केसरी, कमला, लल्लन, बाबूनन्दन, मुंशी, राम बहादुर को वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर गुरु प्रसाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*