झाँसी22फरवरी25*झांसी में 12 बुलडोजर पर बारात की विदाई:*दुल्हन की कार आगे, पीछे बुलडोजर पर नाचते बाराती;
~~~~~~~~~~~
झांसी में अनोखे अंदाज में दुल्हन की विदाई हुई। बारात में आगे दूल्हा-दुल्हन की कार चल रही थी, पीछे 12 बुलडोजर पर नाचते-गाते बाराती। बारात देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुट गई। बारात कार, बग्घी और डीजे के साथ गई थी, लेकिन जब सुबह विदाई हुई तो यह शहर में चर्चा का विषय बन गई। लोग बारात की विदाई को अपने मोबाइल में कैद करने लगे।
शुक्रवार सुबह बिहारी मैरिज गार्डन से बारात विदाई हुई। परिजनों ने कहा कि बुलडोजर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा फेमस है। इसलिए हम लोग बारात में बुलडोजर लेकर आए हैं। दूल्हे का भी मन था कि बारात में बुलडोजर आए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
सहारनपुर 19 सितंबर 26*थाना बेहट पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार…
कौशाम्बी 19 सितंबर 26*सड़क पार कर रही बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर मौत*
रायगड 19 सितंबर 26*ढोल-ताशांचा गजर… बाप्पाच्या नामाचा जयघोष… आणि सुरक्षेसाठी रायगड पोलिसांचा पहारा!