मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:20 फरवरी 25 *गुड लक पार्टी का आयोजन*
डैफोडिल्स के दोनों ही ब्रांच नारघाट, संकट मोचन के कक्षा 8 के छात्रों के लिए लोहिया तालाब ब्रांच में रखा गया एक प्रभावकारी कार्यक्रम। जिसे सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही पसंद किया ।विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सर्वप्रथम उनका स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश राठौर व उप प्रधानाचार्या सुमिता दत्ता के द्वारा किया गया ।इसके उपरांत छात्रों ने अनुकूल शैक्षणिक वातावरण बनाने हेतु कक्षाओं का अवलोकन किया जैसे- पुस्तकालय ,प्रयोगशालाएं, चिकित्सा कच्छ, कंप्यूटर प्रयोगशाला ,खेल सुविधाएं, साथ ही साथ छात्रों ने विद्यालय में मिलकर सद्भावना क्रिकेट भी खेला ।इसके बाद एकेडमिक हैड प्रेरणा आशीष तिवारी ने सभी छात्र छात्राओं को तनाव रहित होकर परीक्षा के लिए तैयारी हेतु महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी।छात्रों के लिए विद्यालय में ही म्यूजिकल बैंड व डीजे भी आयोजित किया गया ,ताकि छात्र रिलैक्स होकर नई सिरे से पढ़ाई को लेकर गंभीर हो सके उच्च गुणवत्ता की शिक्षा व विषय कक्षाओं को लेकर छात्रों में उत्साह था। सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय के डायरेक्टर्स द्वारा आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी गई व उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

More Stories
हरदोई २९ जून २०२६ * अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, घूरेला के पास हुआ भीषण हादसा, एक युवक की हालत गंभीर; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हमीरपुर २९ जून २०२६*पानी के पाइप लाइन की खुदाई करने के बाद ठेकेदार द्वारा गड्ढे को न भरवाना , गांव वालो के लिए बना मुसीबत
पूर्णिया बिहार 29 जून 26* वर्दी को सलाम, आंखें नम: रूपौली के पर्यवेक्षी पदाधिकारी हरि शंकर मिश्र का असामयिक निधन, पूर्णिया पुलिस परिवार में शोक की लहर