August 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 20 फरवरी 25* नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, दो स्मैक तस्कर को 70.00ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार।

पूर्णिया बिहार 20 फरवरी 25* नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, दो स्मैक तस्कर को 70.00ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार।

पूर्णिया बिहार 20 फरवरी 25* नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, दो स्मैक तस्कर को 70.00ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार।

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।

पूर्णियाबिहार। पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्णियाँ के नेतृत्व में पूर्णियाँ जिला को नशा मुक्त करने की दिशा में पूर्णियाँ पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर लगातार मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक-19. 02.2025 को समय 18:45 बजे गश्ती पदाधिकारी स०अ०नि० आशुतोष कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ संध्या गश्ती में डगरुआ थाना अन्तर्गत NH-31 बेलगच्छी चौक के पास वाहन जाँच कर रहे थे। वाहन जाँच के क्रम में एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति जो बंगाल के दालकोला की ओर से आ रहे थे पुलिस वाहन जाँच को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्तियों के नाम-पता पुछने पर उन्होनें अपना नाम क्रमशः 01. वाजीद, उम्र 20 वर्ष, पिता-बदरुद्वीन, सा०-मजराही, वार्ड नं0-12, थाना-अमौर, जिला-पूर्णियाँ। 02. रहमानी, उम्र-21 वर्ष, पिता-मतीन, सा०-मजराही, वार्ड नं0-12, थाना-अमौर, जिला-पूर्णियाँ बताया। तत्पश्चात् दोनों व्यक्तियों की विधिवत तलाशी ली गयी तो तलाशी के क्रम में उनके पास से 70. 00 ग्राम स्मैक (ब्राउन सुगर) पॉलिथिन सहित एवं दो मोबाईल बरामद किया गया। बरामद स्मैक, मोबाईल एवं मोटरसाईकिल को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में डगरुआ थाना के पुलिस पदाधिकारीयों / कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय।

Taza Khabar