नई दिल्ली19फरवरी25*देश भर के रेलवे लोको पायलट कल से भूख हड़ताल पर*
नई दिल्ली*भारतीय रेलवे के लोको पायलटों ने 20 फरवरी से 36 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने रेल मंत्रालय को इस संबंध में एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि अधिकारियों ने अभी तक संसदीय समिति की उस सिफारिश को नहीं माना है जिसमें लोको पायलटों के काम के लिए 8 घंटे की शिफ्ट निर्धारित की गई है।एसोसिएशन ने कहा कि लोको पायलटों को लगातार 11 घंटे तक काम करना पड़ता है जो उनके लिए सेहत पर भी असर डालता है। रेल मंत्रालय की तरफ से इस मामले में अब तक कोई जवाब नहीं आया है।
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*वीरू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी क्यों नहीं हो रही कार्रवाही श्मशान घाट पर गुंडा / पंडा टैक्स वसूली करने वालो के खिलाफ
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर 54 दिन तक रहेगी रोक