पूर्णिया बिहार 19 फरवरी 25*जयंती पर छत्रपति शिवाजी सेवा संघ ने निकाली शोभायात्रा*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णियाबिहार। बुधवार को छत्रपति शिवाजी सेवा संघ के ज़िलाध्यक्ष सौरव राज पटेल के नेतृत्व में शहर में सनातनी विचारधारा के लोगों के द्वारा पूरे जोश-उमंग के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। इस शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र वीर छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा थी।जिन्होंने सब का मनमोह लिया। शहर में पहली बार छत्रपति शिवाजी के जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा के आयोजक सौरभ राज पटेल ने बतलाया कि उनका संगठन अब हर वर्ष शहर में भव्य रूप से शिवाजी जयंती पर झांकी ओर शोभायात्रा का आयोजन करेगा। आज हमारे साथ इस शोभायात्रा में बजरंगदल के ज़िलासयोजक गुड्डू पटेल, दुर्गावाहनी की ज़िलासयोजीका प्रिया कुमारी, राष्ट्र सेविका समिति की शिकक्षिका कोमल कुमारी,वीरांगना क्लब की सुष्मिता कुमारी,सदर विधायक विजय खेमका, सांसद पपु यादव,भाजपा नेता अंगद मंडल, शंकर कुशवाह, गुप्तेश् जी, लोजपा(रा.) के युवा ज़िलाध्यक्ष प्रशांत झा, लोजपा(रा.) के ज़िलामहासचिव सह प्रवक्ता विवेक कुमार लाठ(सोनू), के साथ अलावा महापौर विभा कुमारी, सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। जबकि शोभायात्रा में महिलाओं का जोश देखने लायक था। संगठन की सभी बहने मराठा शैली में आकर्षक रूप से साड़ी पहने हाथों में तलवार लिए जय शिवा जी-जय छत्रपति शिवाजी के नारे लगाते हुए झूमती हुई शोभायात्रा में चार-चाँद लगा रहीं थी। जहाँ जय शिवराजी जय सम्भु राजी जैसे गानों पर युवा थिरक रहे थे वहीं नारी शक्ति जय स्वराज, जय हिन्दू ह्रदय सम्राट शिवाजी के नारे लगा रही थी। शोभायात्रा सुबह 11 बजे कलाभवन से निकलकर ,आर एन सह चौक,खीरु चौक, ज़िलास्कूल रोड, होते हुए आस्थामन्दिर में आकर समाप्त हुई।
* शोभायात्रा में मुख्यरूप से गुड्डू पटेल, अंगद मंडल, शंकर कुशवाह, गुप्तेश्व जी प्रशांत झा, सुष्मिता दास ..विवेक लाठ, निकिता पोद्दार,कोमल कुमारी, प्रिया कुमारी,मधु कुमारी,शांति देवी,आरती देवी,नंदनी कुमारी सहित सैकड़ों के सँख्या में सनातनी श्रदालु उपस्थित थे।

More Stories
बांदा 30 जून 26* तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक ट्रक लेकर फरार*
कानपुर नगर30जून26*अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद का जगह जगह हुआ स्वागत
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम