वाराणसी17फरवरी25*डीपीएल में शामिल होने काशी पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर*
दिव्यांग क्रिकेट के इतिहास में पहली बार काशी में आयोजित डे नाइट क्रिकेट मैच दिव्यांग प्रीमियर लीग के समापन एवं पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पूर्व कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम, अंतरराष्ट्रीय दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी पद्मश्री अर्जुन पुरस्कार प्राप्त श्री दिलीप वेंगसरकर अपनी पत्नी श्रीमती मनाली वेंगसरकर के साथ बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे जहाँ पर उनका ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ उत्तम ओझा, महासचिव डॉ संजय चौरसिया व सीओई डॉ राजेश पांडेय ने उनका भव्य स्वागत किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काशी आना अपने आप में सौभाग्य का विषय है। पहली बार दिव्यांगों के लिए आयोजित डे नाइट मैच के कार्यक्रम में शामिल होना रोमांचकारी है। भारत में दिव्यांग क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है क्योंकि दिव्यांग क्रिकेट बहुत कम समय में भारत के कोने-कोने में आयोजित होने लगे हैं।
सादर
डॉ मनोज तिवारी
मीडिया प्रभारी
मो.नं. 9415997828 व 8090000554
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*