🆕 दिल्ली ब्रेकिंग….
दिल्ली15फरवरी25*अरविंद केजरीवाल के बंगले की जांच के आदेश, CVC ने दी हरी झंडी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले के रिनोवेशन की अब जांच होगी। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने 13 फरवरी को इसके आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) की रिपोर्ट के बाद की गई है।
CPWD की रिपोर्ट में दावा किया गया कि 40 हजार वर्ग गज (8 एकड़) में बने इस बंगले के निर्माण में कई नियमों का उल्लंघन किया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि इस बंगले के रिनोवेशन में 45 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं। भाजपा ने इसे “केजरीवाल का शीशमहल” करार दिया था।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से शिकायत की थी कि यह बंगला चार सरकारी संपत्तियों को मिलाकर बनाया गया है और इस प्रक्रिया को अवैध बताते हुए रद्द करने की मांग की। भाजपा का दावा है कि नया मुख्यमंत्री इस बंगले में शपथ के बाद नहीं रहेगा।

More Stories
बांदा 28 जून 26*पुलिस लाइन में शोक सभा में मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।
लखनऊ28जून 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हमीरपुर२८ जून २०२६*डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया