सहारनपुर13फरवरी25*शब-ए-बारात पर सहारनपुर में बदला यातायात प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री रात 2 बजे तक
सहारनपुर, 13 फरवरी: शब-ए-बारात के मौके पर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सहारनपुर यातायात पुलिस ने नो-एंट्री के समय में बदलाव किया है। आमतौर पर सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक लागू रहने वाली नो-एंट्री आज रात 2:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
यातायात पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 13 फरवरी 2025 की सुबह 6:00 बजे से 14 फरवरी की रात 2:00 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय शब-ए-बारात के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक, यातायात ने सभी ट्रांसपोर्टरों और नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा, “आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व है।”
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस शहरभर में मुस्तैद रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करें और नियमों का पालन करें।

More Stories
पूर्णिया बिहार14फरवरी26* सत्र न्यायाधीश एवं डीएम ने चिराग रोशन कर पूर्णिया में शुरू किया राष्ट्रीय लोक अदालत
बांदा14मार्च 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने मनाया श्रीपाल प्रजापति का जन्मदिवस*
बांदा13मार्च 26*नरैनी रोड पर भीषण हादसा, इंडिगो कार और सीएनजी ऑटो की टक्कर, कई घायल*