हरदोई12फरवरी25*एडिशनल एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देश के बाद हरकत में आई पिहानी पुलिस
पुलिस ने भैंस मीट व्यापारियों के साथ की बैठक, कस्बे के कुल आठ दुकानदारों को कोतवाल पिहानी विद्यासागर पाल ने दिए कड़े निर्देश
एडिशनल एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देश के बाद हरकत में आई पिहानी पुलिस
प्रतिबंधित पशु कटान को लेकर पिहानी पुलिस ने भैंस मीट व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में कस्बे के कुल आठ भैंस मीट व्यापारी सम्मिलित हुए । पुलिस ने कहा कि अवैध रूप से कटान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, व्यापारियों ने भी पुलिस को गलत तरीके से परेशान न करने की बात कही है। बुधवार को कोतवाली परिसर में कोतवाल विद्यासागर पाल ने मीट व्यापारियों के साथ बैठक में कहा कि कस्बे में किसी भी तरह के प्रतिबंधित पशु कटान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिना स्लाटर हाउस के अपने घरों में कटान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।यू पी आज तक रिपोर्टर अनिल गुप्ता
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें