मथुरा11 फरवरी 2025*बिबिध समस्याओ को लेकर आगरा में की किसानों ने किसान महापंचायत*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपी आजतक
राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल,जनपद,तहसील,ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी व किसान रहे मौजूद
बड़ी संख्या में जनपद मथुरा से पदाधिकारी व किसान पंचायत में रहे मौजूद
अन्य संगठनों के कई बरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं सहित की टिकैत संगठन में बापिसी। अन्य संगठन को बताया किसान विरोधी
आगरा-:जनपद आगरा में किसानों की विभ्भिन समस्याओ को लेकर आज दिनांक11 फरवरी 25 को किसानों ने आगरा के किसान इंटर कालेज बमरौली कटारा आगरा में एक बड़ी किसान महापंचायत का आयोजन किया ।किसान पंचायत का संचालन संयुक्त रूप से गजेंद्र सिंह परिहार व ललित शर्मा ने किया। किसान महापंचायत के मुख्य अतिथि भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रबक्ता चौ राकेश टिकैत व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महसचिब ठा राजवीर सिंह जादौन,प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंडित राजपाल शर्मा किसानों के बीच मौजूद रहे।किसान महापंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैतानी वर्तमान सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुए बताया कि की वर्तमान सरकार जहां एक तरफ किसान हितैषी होने का दावा करती है वहीं दूसरी तरफ किसानों के हक और अधिकार का शोषण करने में लगी हुई है उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार विद्युत विभाग का निजीकरण करने जा रही है जिसका भारतीय किसान यूनियन टिकैट पुरजोर विरोध करती है और किसानों के हक और अधिकार के लिए बिजली का नजीकरण नहीं होने दिया जाएगा।आगरा जनपद में किसानों की मुख्य समस्या टोरेंट पावर द्वार किसान और मजदूर उपभोक्ताओं के साथ जो मनमानी की जा रही है उसका भारतीय किसान यूनियन विरोध करती है और इसे लेकर के एक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जनपद आगरा में होगा ।उन्होंने बताया कि आगरा जनपद के रहन कला में किसानो की जमीन अधिग्रहण लेकिन भूमि अधिग्रहण से ज्यादा किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया उसे लेकर किसान धरनारत है लेकिन सरकार ना तो उन किसानों की जमीन को वापस कर रही है और ना ही उनका मुआवजा देना चाहती है तो ऐसी सरकार किसानों को नही चाहिए। किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ।महासचिब ठा राजवीर सिंह जादौन ने बताया कि संगठन में सभी का सम्मान है।एक दूसरे के साथ आपसी तलमैल की आबश्यक्ता है। संगठन में एक दूसरे का सम्मान अति आवश्यक है। किसानों की समस्याओं के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश पण्डित राजपाल शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता व प्रभारी मध्यप्रदेश गजेंद्र सिंह परिहार ने किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को संगठन बिस्तार पर ध्यान देना चाहिए।किसानों की समस्याओं का निस्तारण केबल ओर केवल संगठित होकर ही हो सकता है इसलिए किसान बिरादरी से मेरी अपील है कि किसानों के हक ओर अधिकार के लिए एकजुट हो जाइए। भाकियू टिकैत संगठन में आस्था ब्यक्त करते हुए अन्य संगठन से घर बापिसी करते हुए बिष्णु कटारा ,सत्यभान तोमर ने कार्यकर्ताओं सहित बापस हुए। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने की।
इस अवसर पर जनपद मथुरा से प्रमुख प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत,प्रदेश सचिव संतोष यादव,मंडल अध्यक्ष रनवीर चाहर,युबा मंडल अध्यक्ष बिपिन,महसचिब आगरा मंडल जगदीश परिहार,प्रबक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा,प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह परिहार,मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश,जिलाध्यक्ष मथुरा चौ धर्मवीर सिंह,जिलाध्यक्ष मैनपुरी मुकेश यादव, जिलाध्यक्ष इटावा संजीव किसान,जिलामहासचिब धीरी सिंह,जिलासचिव दयाराम,जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती बबली त्यागी,महिला जिलाध्यक्ष मीरा सिंह,महिला जिलाध्यक्ष आगरा सावित्री चाहर,अर्जुन प्रधान,गणेश तोमर,तहसील अध्यक्ष रामगोपाल,तहसील अध्यक्ष गोवर्धन राजकुमार नैन, ब्लॉक अध्यक्ष गोवर्धन घूरे लाल शास्त्री ब्लॉक अध्यक्ष नीरेश कोयड, लालराम,बीदा लाल,हाकिम सिंह ढोला बाले,पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र शाक्य,रणछोड,कैलाशी ,पप्पू,योगेंद्र,रणधीर सिंगज,बच्चू सिंह कैप्टन,सत्यदेव,भगवानदास,माखन लाल,नरेंद्र,यज्ञपति,रामेश्वर शास्त्री,शिवराम सिंह, हरिओम यादव,सुंदर सिंह, सत्तो पंडित,हेत सिंह यादव,संभु यादव, राजकुमार,घनशयाम यादव,बीरभान यादव,मुकेश यादव, सल्लू यादव,कल्लू यादव,रामखिलोन यादव,श्री कृष्ण यादव,सतेंद्र यादव,चिंकू यादव,खेत सिंह यादव,रामु यादव,सोनवीर यादव,रनवीर प्रधान,मालिखन सिंह,युवा जिलाध्यक्ष रवि चौधरी,तहसील अध्यक्ष चंद्रपाल,राजवीर नेता,अभिषेक चौधरी,कैप्टन बच्चू सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे
More Stories
नई दिल्ली15अक्टूबर25*सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली पर दिल्ली एनसीआर में ग्रीन क्रैकर के इस्तेमाल की इजाजत दी
लखनऊ15अक्टूबर25*बिहार विधानसभा चुनाव में आगजर्वर बने UP के IAS अफ़सर*
गोवा15अक्टूबर25*गोवा के कृषि मंत्री रवि नाइक का निधन !!