पूर्णिया बिहार 1 फरबरी 25* सदर विधयाक विजय खेमका ने बजट को लोक कल्याणकारी बताया।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। विधायक विजय खेमका ने सरकार के बजट को लोक कल्याणकारी विकासउन्मुखी एवं बिहार हितकारी बजट बताया है। यह बजट देश को विकसित भारत की ओर बढाने वाला बजट है | इस बजट में किसान गरीब महिला युवा माध्यम वर्ग के साथ शिक्षा स्वास्थ्य कृषि सभी क्षेत्रों के विकास का विशेष ध्यान रखा गया है | विधायक ने कहा इस बजट से बिहार विकास की ओर अग्रसर होगा | बिहार में मखाना बोर्ड का गठन, राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगिकी उद्यमता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना होगी | बिहार को तीन ग्रीन एयरपोर्ट की सौगात के साथ देश के माध्यम वर्ग को टैक्स में बड़ी राहत दी गयी है | बारह लाख तक के आय पर आयकर शून्य किया गया है तथा असाध्य रोग में काफी उपयोगी जीवन रक्षक 36 प्रकार की दवा पर ड्यूटी टेक्स समाप्त किया गया है | विधायक ने कहा युवाओं के लिए नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सेलेंस की स्थापना एवं फुटपाथी के लिए ई श्रम पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन काफी सरल होगा। यह बजट देश को विकसित और आत्म निर्भर बनाने में मदद करने वाला बजट है |

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया