लखनऊ31जनवरी25*1989 में काँग्रेस मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के नेतृत्व में भी हुआ था महाकुम्भ।
1989 में जब महाकुंभ हुआ था तब इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक विभूति नारायण राय थे और मुख्यमंत्री थे नारायण दत्त तिवारी।
पुलिस अधीक्षक विभूति नारायण राय ने अभी एक टेलीविजन पर कहा कि उनके ऊपर उत्तर प्रदेश के तमाम मंत्रियों का दबाव था कि उनके स्नान की VIP व्यवस्था की जाए।
विभूति नारायण राय और तत्कालीन जिलाधिकारी ने तुरंत मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को फोन किया और इस संदर्भ में बात कि हम जनता को सुविधा प्रदान करने में लगे हुए हैं, VIP प्रोटोकॉल से अव्यवस्था फैलेगी।
मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि कुंभ में कोई भी मंत्री निजी तौर पर जा सकता है ,उसे सरकारी प्रोटोकॉल नहीं मिलेगा।
विभूति नारायण राय के अनुसार सारे मंत्री बिना प्रोटोकॉल के निजी तौर पर चुपचाप आए और कुंभ संगम में स्नान करके चले गए। इसे कहते हैं आमजन के प्रति सरकार की संवेदनशीलता ।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए