अजमेर25जनवरी25*हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली जाते समय गगवाना-लाडपुरा पुलिया के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। विष्णु गुप्ता ने बताया कि इस घटना के पीछे उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा पहले से ही मौजूद था। उन्होंने अजमेर दरगाह परिसर में हिंदू मंदिर होने का दावा करते हुए इसे लेकर विवादित बयान दिया था। इससे पहले भी उन्हें हत्या की धमकियां मिल चुकी हैं।
पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया है। घटना के बाद गुप्ता ने मीडिया को फोन कर जानकारी दी और इस हमले को गंभीर साजिश करार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*