प्रयागराज24जनवरी25*बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में महाकुंभ में शिरकत की. जहां उन्होंने संन्यास ले लिया है. अब यामाई ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी ममता. शाम को पट्टाभिषेक समारोह होगा.
ममता कुलकर्णी ने अखाड़े में करीब एक घंटे का समय बिताया, जिसमें उन्होंने धर्म और अध्यात्म से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की. महाकुंभ की भव्यता और उसकी गहरी spiritual significance को लेकर ममता ने कहा, “यह आयोजन भारतीय संस्कृति की गहराई को दर्शाता है और आंतरिक शांति का माध्यम भी है.” भगवा वस्त्रों में सजी ममता को देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई. लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े. इस दौरान जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी जय अंबानंद गिरी ने ममता को महाकुंभ की परंपराओं और अखाड़ों की ऐतिहासिक महत्ता से अवगत कराया.
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*