*न्यूज/महाकुंभ नगर*
महाकुम्भनगर19जनवरी25*रूस और यूक्रेन से आई महिला सैलानियों ने महाकुम्भ की व्यवस्था को सराहा, पुलिस उप महानिरीक्षक को बोला धन्यवाद…*
*महाकुंभ नगर : महाकुम्भ-2025 के सभी महा स्नान पर्व महत्वपूर्ण व पुण्यदाई हैं देश के कोने कोने से भारी संख्या में जनसमूह मां गंगा की गोद में कल्पवास व स्नान-ध्यान करने के लिए आते हैं। संपूर्ण मेला क्षेत्र में कल्पवासियों/श्रद्धालुओं/स्नानार्थियो व विदेशी पर्यटको की सुरक्षा हेतु व्यापक पुलिस प्रबंध किए जाते हैं। संगम की धरती पर देश तो क्या विदेशों से भी सैलानी आते हैं और महाकुम्भ मेला की व्यापक व्यवस्था का लुफ्त उठाते हैं। आज दिनांक 19.01.25 को पुलिस उप महानिरीक्षक श्री वैभव कृष्ण IPS की मुलाकात रूस और यूक्रेन से आई महिला सैलानियों से हुई। विभिन्न देशों से आये हुये महिला सैलानियों के द्वारा द्विभाषिए भाषा के माध्यम से पुलिस उप महानिरीक्षक महाकुम्भ से संवाद किया गया। विदेशी महिला सैलानियों द्वारा बतलाया गया की ऐसी व्यवस्थाएं केवल भारत में ही देखने को मिलती हैं जहां लोग अपनी आस्था से जुड़े हुए हैं। महिला सैलानियों के द्वारा पुलिस के व्यवहार एवं बंदोबस्त की सराहना की गई । सभी विदेशी महिला अतिथिगणो द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक श्री वैभव कृष्ण IPS को चाय के लिए धन्यवाद और नमस्ते बोला।*

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित