पूर्णिया बिहार 17 जनवरी25*वित्तीय साक्षरता सह डिजिटल जागरुकता योजना पर कार्यक्रम।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णियाबिहार। भारतीय स्टेट बैंक, जिला अग्रणी बैंक शैलेश कुमार के देखरेख मे एकम्बभा और असियानी जलालगढ प्रखंड मे साइबर सुरक्षा जागरुकता सह वित्तीय साक्षरता जागरूकता के साथ जन सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक, वित्तीय साक्षरता केंद्र, जिला अग्रणी बैंक, पूर्णिया द्वारा किया गया। जिसका संचालन मुख्य प्रबंधक (सेवानिवृत्त) अजय कांत झा, वित्तीय साक्षरता सलाहकार द्वारा किया गया| कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता से संबंधित सोशल मीडिया धोखाधड़ी और उससे सावधानी के बारे में जानकारी दी गई | बचत के लिये प्रेरित किया. अजय कांत झा ने कहा कि बूंद बूंद से घंडा भरता है, छोटी छोटी बचत से बड़ी बचत होता है, परिवार भविष्य मे अर्थिक रूप से सबल बना रहे इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को बचत की आदत जरूर होनी चाहिए. खर्चा सोच समझकर करना चाहिए. सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना साथ ही अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया गया। जन सुरक्षा योजना पर सभी लोगों को जागरूक भी किया गया.
वित्तीय साक्षरता के मूलमंत्र को बताया गया कि आमदनी में पहले बचत, बाद में खर्च करे. वित्तीय लक्ष्यों के लिए बजट बनाए. चाहतों पर नहीं, जरूरतों पर खर्च करें. प्राइवेट या साहूकार के ऋण से बचे. खातों में नाॅमिनी रखें. लोभ या डर के प्रभाव मे पैसा ना लगाएं. बैंक के बाद भारतीय रिजर्व बैंक में शिकायत के लिए https://cms.rbi.org.in पर जाए या टोल फ्री नंबर 14440 पर शिकायत दर्ज करे.
डिजिटल अरेस्ट को समझना और दूसरों को भी समझाना बहुत ही जरूरी है. साइबर ठ़ग सभी वर्गों को डरा देते हैं, मनोवैज्ञानिक दबाव और समय का दबाव बनाकर धोखाधड़ी कर गाढ़ी मेहनत की जमा पूँजी ठग लेता है. किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत तुरंत दर्ज सुनिश्चित करना चाहिए. कार्यक्रम में … अन्य महिला/पुरुष उपस्थित रहें. इस तरह के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों ने भारतीय स्टेट बैंक को साधुवाद कहा.

More Stories
*भागलपुर बिहार 25/07/26*पेपर लीक के विरोध में ERMU भागलपुर शाखा का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, देश के युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज़*
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*