पंजाब28अक्टूबर*बेअदबी करने के आरोपी गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने काबू किया
अबोहर, 28 अक्तूबर (शर्मा): एसपी क्राईम एंड वूमैड मैडम अवनीत कौर सिद्धू व डीएसपी देहाती अवतार सिंह ने बताया कि बेअदबी करने वाले मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी एकता कालोनी अबोहर को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी राहुल भारद्वाज को समूह सिक्ख जत्थेबंदियों द्वारा मांग की गई थी कि गुरप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी एकता कालोनी ने अपनी फेसबुक पर गुरूग्रंथ साहिब के बारे अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उसके खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की थी। उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर मुकदमा नं. 245, 26.10.2021 भांदस की धारा 295ए के तहत गुरप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी एकता कालोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच नगर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह कर रहे हैं। आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*