रायबरेली ०६ जनबरी 25*प्रतिबंधित चाईनीज मंझे की भरमार से बाजार गुलजार
महराजगंज (रायबरेली)मकर संक्रांति के नजदीक आते ही बाजार पतंग और प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की भरमार से गुलजार है, पतंग बाजी के शौकीन युवाओं द्वारा खरीददारी की जा रही है, लेकिन इस ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है, इसका आलम ये है, कि हर तरफ प्रतिबंधित मंझे की बिक्री बे रोक टोक धड़ल्ले से हो रही है, जिसकी चपेट में आकर बे जुबान पक्षीं अपनी जान गंवा रहे हैं, वहीं पहले ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें चाइनीज मांझा की चपेट आकर पक्षीं ही नहीं इंसान भी घायल हो चुके हैं।
सोमवार को कस्बे में एक कबूतर उड़ते वक्त चाइनीज मांझा की चपेट में आकर बुरी तरह फंस गया जब तक लोगों द्वारा उसे मांझा की चपेट से छुड़ाया जाता उसकी मौत हो गई कस्बे के अंकुर जायसवाल, शौरभ गुप्ता राहुल वर्मा प्रिंसू वैश्य आदि ने प्रति बंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
एसडीएम सचिन यादव ने बताया कि उनके द्वारा तत्काल निर्देशित किया जा रहा है, चाइनीज मांझा बेचने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*