पूर्णिया बिहार 6 जनवरी 25* अपराध की योजना बना रहे दो अभियुक्तों अवैध असलहा सहित गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट ।
पूर्णिया बिहार । जिले के जानकीनगर थाना अन्तर्गत एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रूपौली स्थित रूपेश्वरी पेट्रोल पम्प के पास कुछ अपराधकर्मी अपराध करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्णियाँ के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी सुबोध कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, जानकीनगर थाना के साथ एक छापेमारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा सूचना का सत्यापन/छापेमारी कर 01. राजन मंडल उर्फ अंजु मंडल पे०-धनेशर मंडल, 02. दिलखुश कुमार, पे० राजु मंडल, दोनों सा०-भंगहा तुला, थाना-बी०कोठी, जिला-पूर्णियाँ को दो देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतुस, दो मोबाइल फोन, एक अपाची मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछ-ताछ के क्रम में अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य 03 साक्षियों के साथ मिलकर लूट-पाट करने के उद्देश्य से एकत्रित होने की बात बतायी गयी है। साथ ही दिनांक-28.12.2024 को जानकीनगर थानान्तर्गत टेम्पु स्टैण्ड सिनेमा हॉल के पास एक महिला से नगद-35,000/- रूपये छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता को भी स्वीकार किया गया है। पुनः अभियुक्तों द्वारा लूट-पाट करने वाले अपने गिरोह के सदस्यों का खुलासा किया गया है। जिस संबंध में । गया है। जिस संबी सत्यापन कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*