अनुपपुर ०५ जनवरी २०२५*तेरवें दिन राजेंद्रग्राम के बधार में दोनों हाथी मचा रहे आतंक,एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण,हाथी से बचाव पर ग्रामीणों को दिया गया प्रशिक्षण
अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)05 जनवरी छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी,अनूपपुर तहसील के ग्रामों से गुजरते हुए आज तेरवें दिन वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील राजेंद्रग्राम/पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत पटना अंतर्गत बधार गांव में चार दिनों से दो प्रवासी हाथी दिन में जंगलों में विश्राम करने बाद देर रात होते ही ग्रामीण अंचलों के बीच बस्ती में पहुंचकर आहार की तलाश में ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर एवं खेत-बांड़ी में लगे विभिन्न प्रजाति के अनाजों को अपना आहार बना रहे हैं शनिवार को पूरे दिन दोनों हाथी पटना बीट के लाघाटोला गांव के समीप स्थित चिरईपानी जंगल में पूरा दिन बीताने बाद देर रात होने पर ग्राम पंचायत पटना के बधार गांव के नदियाटोला,स्कूलटोला,बड़का टोला आदि मोहल्ले में पहुंचकर पूरी रात के मध्य तीन कच्चे मकान में तोड़फोड़ कर तथा खेत-बांडियों में लगे सब्जी एवं अन्य तरह के अनाजों को अपना आहार बनाया इस बीच हाथी गश्ती दल में लगे वनविभाग के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने भी हाथियों को बीच बस्ती से भगाए जाने का हो-हल्ला,पटाखा,मशाल के साथ हर संभव प्रयास किए जाने के बाद भी हाथी खाने की लालच में गांव के आसपास ही पूरी रात विचरण करते रहे जो रविवार की सुबह होने पर बधार गांव के समीप स्थित जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहे हैं जिनके देर रात होने पर किस ओर पहुंचकर विचरण करेंगे या देर रात होने पर ही पता चल सकेगा हाथियों द्वारा किए गए घरों तथा खेत-बांडियों के नुकसान को लेकर एसडीएम पुष्पराजगढ़ महिपाल गुर्जर, नायब तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्रा,सोहनलाल कोल एवं वन परिक्षेंत अधिकारी विजय श्रीवास्तव के साथ रविवार की दोपहर निरीक्षण कर संबंधित पटवारी को मुआवजा प्रकरण तत्काल बनाकर दिए जाने के निर्देश दिए इस दौरान वनविभाग के द्वारा हाथियों से सावधान रहने तथा उनसे बचाव करने के संबंध में ग्राम पंचायत भवन पटना में प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्रामीणों को दिया गया प्रशिक्षण!
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*