औरैया 27 अक्टूबर *आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने वोकल से लोकल पहल की शुरू*
*बिधूना,औरैया।* विकास खण्ड क्षेत्र अछल्दा की ग्राम पंचायत औतों में आगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी ने वोकल से लोकल की एक सराहनीय नई पहल शुरु की है। उन्होंने गाय के गोबर के दिये और गणेश लक्ष्मी की मूर्ति बनाकर वोकल से लोकल की ओर महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने को प्रेरित किया है।
दीपोत्सव के त्यौहार एवं गौ संरक्षण एंव गौ संवर्धन को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पिछले वर्ष से यह कार्य शुरु किया था जो अभी तक लगातार चल रहा है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल से लोकल को बढावा देने के सपने को साकार करने का बीड़ा उठाया है। जिसके चलते गाय के शुद्ध गोबर से दिए बनाने शुरू किये हैं। आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी ने लोगों से अपील की है कि वह चाइना के उत्पादों का बहिष्कार कर देशी उत्पादों को अपनाये।सुमन के साथ क्षेत्र की कई महिलाए
मिशन शक्ति के अन्तर्गत आत्मनिर्भर होकर सुमन चतुर्वेदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। वही समूह की महिलाओं में अलका, नेहा, नीतू, माधुरी ,शशि, सुनीता, सुमन ने दिये बनाना शुरू किये है। उन्होंने बताया कि मूर्ति में पंचगव्या और बीजों का प्रयोग किया गया है ताकि जहां भी मूर्ति विसर्जित होगी वहां नया पौधे का सृजन हो सके। महिलाओं के साथ साथ बालिकाए वंशिका, भूमि, शैलजा, ईशु ,मणि ने भी गोवर के दिए में कलर करती है। उन्होंने कहा कि गोबर से दीपक बनाने की विधि बहुत सरल और आसान भी है। महिला समूह की महिलायें मिलकर अपने गांव समेत आसपास के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा के साथ इस नई मुहिम को चला रही है जिसे काफी सराहा जा रहा है।

More Stories
लखनऊ २७ मई २६ * जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए इलेक्ट्रिक बसें होंगी उपलब्ध: मुख्यमंत्री,15 जून से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ करने के निर्देश
सुल्तानपुर २७ मई २६ * “थाना मोतिगरपुर की पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार”
पटना २७ मई २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर विहार सरकार की कुछ महत्वपूर्ण खबरें