मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:31 दिसम्बर 24 *जलकल में जलजला*
मिर्जापुर। आज दिनांक 31 दिसम्बर को लालडिग्गी स्थित जलकल में बड़ा हादसा होने से तल गया।
जलकल अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि जलकल में कोई जिम्मेदार ऑपरेटर या जे ई नहीं है जिसके कारण आज बड़ा हादसा होने से बच गया।
उन्होंने बताया कि जल निगम के कार्यदाई संस्था द्वारा डब्लू टी पी का कार्य चल रहा है जिसके अंतर्गत पानी फिल्टर किया जाता है। आज सुबह लगभग 11 बजे जिम्मेदार ऑपरेटर न होने के कारण पानी ओवर फ्लो होकर नीचे गिरकर जल मग्न हो गया। जलकल अभियंता ने बताया कि कैंपस में ही कर्मचारियों का आवास है और कर्मचारियों के छोटे बच्चे कैंपस में ही आते जाते है। जलकल कैंपस में पानी भरने से बच्चों के पानी में डूबने से हादसा हो सकता था। जलकल अभियंता द्वारा अधिकारियों से जिम्मेदार ऑपरेटर रखने की मांग किया गया है।

More Stories
Riva7 सितम्बर 26*सागर की घटना के बाद रीवा संभाग में प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह ने दिए अवैध और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*
अयोध्या 7 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 7 सितंबर 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया ।*