कानपुर29दिसम्बर24*पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कानपुर नगर द्वारा थाना कल्याणपुर का किया गया अर्दली रूम।*
आज दिनाँक 29.12.2024 को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कानपुर नगर, श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कल्याणपुर के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान महोदय द्वारा समस्त विवेचकों से लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुए लम्बित विवेचनाओं के कारण की समीक्षा की गयी एवं अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले विवेचकों को सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष ढंग से विवेचना करते हुए निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये तथा आईजीआरएस प्रार्थनापत्रों व जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व ससमय विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये। अर्दली रूम के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम व सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर23/07/2026*श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया व्यापक स्थलीय निरीक्षण,
मथुरा 23 जुलाई 26* मोटरसाईकिल चोरी करने वाले 04 अभियुक्तगण को चोरी की 02 मोटरसाईकिल सहित किया गिरफ्तार ।*
अबोहर पंजाब23जुलाई26*बार एसो. अबोहर ने एलएडीसी के विरोध में हड़ताल 17वें दिन में वकीलों ने भी शुरू की भूख हड़ताल,