धार म0प्र029दिसम्बर24*राष्ट्रीय शोक फिर भी सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक आयोजन, शिक्षकों के डांस का वीडियो वायरल*
धार। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों का राष्ट्रीय शोक है। इस दौरान किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं थी, जबकि धार जिले के गांव धरावरा स्थित शासकीय कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय के आवासीय छात्रावास में शुक्रवार को सांस्कृतिक आयोजन किया गया।
इस दौरान शिक्षक और अधीक्षक कार्यक्रम में शामिल होकर नृत्य करते दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावास अधीक्षक को नोटिस जारी किया गया है।
*कांग्रेस का विरोध*
जिला कांग्रेस प्रवक्ता और नेता प्रतिपक्ष के प्रतिनिधि अजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सभी शासकीय कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया था। ऐसे में छात्रावास में शिक्षक और अधीक्षक द्वारा शासकीय आयोजन गलत है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं की जाती है, तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
*नोटिस जारी*
वहीं, धार के प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक चौधरी का कहना है कि गांव धरावरा स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय आवासीय छात्रावास में राष्ट्रीय शोक के दौरान आयोजन के मामले में संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,