सहारनपुर29दिसम्बर24*सहारनपुर की बेटी महिमा ने किया नाम रोशन…*
*सहारनपुर:* 12 जनवरी से 26 जनवरी तक झारखंड के रांची में आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया लीग (महिला) में सहारनपुर की बेटी महिमा चौधरी को बंगाल टाइगर्स की टीम में चयन हुआ है। जिसमें बंगाल टाइगर्स ने महिमा को 10 लाख में खरीदा है। हॉकी इंडिया लीग हर साल आयोजित होती है। जिसमें देश विदेश के खिलाड़ी भी भाग लेते है। पुरुष हॉकी इंडिया लीग 26 दिसंबर से राउरकेला में शुरु हो चुकी है और फेडरेशन के अध्यक्ष दिलीप टीरकी की सफल कोशिशों से इस साल लीग में महिला लीग भी शुरु की जा रही है।महिमा चौधरी पहले से ही सीनियर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा है जोकि आने वाले विश्व कप की तैयारी में जुटे है।इस लीग से इंडिया टीम की हर खिलाड़ी को एक अच्छा एक्सपोजर मिलेगा जब वो विदेशी खिलाड़ियों के साथ एक टीम में खेलेंगे। हॉकी कोच शारिक हुसैन ने महिमा को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
और बताया कि महिमा चौधरी आशा की वो किरण है जो सहारनपुर को बहुत जल्दी इक महिला हॉकी में इक ओलंपियन देने वाली है। में हमेशा से ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। सहारनपुर के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी फुरकान अहमद, यशपाल सिंह पुंडीर, नवीन चंद शर्मा, सुरेश पाल, संदीप भट, ऊषा गुप्ता ने भी महिमा चौधरी को बधाई दी वा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके अलावा हॉकी खिलाड़ी शालिनी रावत, शिवानी रावत,निखिल कुमार, आसिफ अली, विशु, सागर नंदा, विपुल कुमार, विशाल कुमार, वासी उल्ला खां में खुशी की लहर हैं

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26 थाना राया के ग्राम ककरेटिया के रहने वाले दो लोगों में मारपीट एवं गोलीबारी*
मथुरा 17 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने क्षेत्र में पैदल गश्त:-*
लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*