इटावा26अक्टूबर*थाना स्तर पर ही मिलना चाहिए पीड़ितों को न्याय : जय प्रकाश सिंह एसएसपी इटावा
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)
इटावा। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने सोमवार को एसएसपी इटावा के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि थाना स्तर पर ही लोगों को न्याय मिले। उनकी बात थाना स्तर पर ही सुनी जाए। लोगों को अपनी समस्या लेकर उनके कार्यालय में न आना पड़े।
उन्होंने कहा कि लोगों के सही काम हों और किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। आम लोगों को पुलिस से दिक्कत न हो इसके लिए वे विशेष तौर पर प्रयास करेंगे। सरकार के जो भी आदेश होंगे वह उनकी प्राथमिकता पर होंगे। जनसामान्य की बात को सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था पर पुलिस काम करेगी। पुलिसजनों को यह निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे आम आदमी की बात सुनें। ताकि लोगों को न्याय मिल सके।
जय प्रकाश सिंह 1997 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं और 18 अक्टूबर को उन्हें आइपीएस में प्रोन्नति मिली है। एसएसपी के रूप में इटावा में उनकी पहली तैनाती है। उन्होंने डिप्टी एसपी के रूप में सहारनपुर से अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद बाराबंकी, सीओ जीआरपी इलाहाबाद, सीओ जीआरपी लखनऊ, डीजीपी कार्यालय लखनऊ, विजिलेंस, एसपीआरए कानपुर नगर, एटीएस में कार्य किया है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह, एएसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ दरवेश कुमार मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*