*सिंगरौली:26अक्टूबर* पुलिस पर हमले के आरोपी के साथ थाने में मना जन्मदिन का जश्न *
जियावन थाना प्रभारी की दरियादिली, साथ में हुआ फोटो सेशन
*अनोखी आवाज़ सिंगरौली।* सीएम शिवराज सिंह लगातार कानून व्यवस्था की समीक्षा कर इसे दुरुस्त करने के निर्देश दे रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारी ही सीएम की इन कोशिशों में पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। बता दें कि सिंगरौली जिले के जियावन थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी का रविवार को जन्मदिन था।
थाने में उनके जन्मदिन का जश्न मनाया गया। इस जश्न में थाना प्रभारी ने पुलिस पर हमले के आरोपी को भी शामिल किया। उसके साथ फोटो सेशन कराया। हद तो तब हो गई जब थाना प्रभारी ने उनके हाथ से केक भी खाया और खिलाया। थाना से यह गलती अनजाने में हुई या उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया यह तो जांच में ही पता चलेगा लेकिन शायद अतिउत्साह में उनसे बड़ी गलती हो गई। जन्मदिन का जश्न मनाए कुछ ही घंटे गुजरे की थाना प्रभारी की किरकिरी होने लगी।
दरअसल जियावन थाना में पदस्थ तत्कालीन आरक्षक अभिषेक त्रिपाठी व अन्य पुलिस कर्मियों के उपर जियावन तिराहे के पास हमला एवं मारपीट किया गया था। इस मामले पुलिस ने करीब आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जन्मदिन जश्न में जो लोग शामिल हुए उनमें एक व्यक्ति इस मारपीट की घटना का भी आरोपी है। अब चर्चा यह है कि जब थाना प्रभारी पुलिस पर हमले के आरोपी के साथ थाने में जन्मदिन का केक काट रहे हैं तो कानून व्यवस्था कितना दुरुस्त कर पाएंगे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।
इनका कहना है
मामले की जांच कराएंगे, दोषियों पर कार्रवाई होगी।
वीरेंद्र सिंह,पुलिस अधीक्षक सिंगरौली

More Stories
मथुरा 23 जून 26* अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गिरफ्तार*
मथुरा 23 जून 26* “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 02 अभियुक्त को 14.440 किलो ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 23 जून 26* साइबर फ्राड की गयी 10,000/- रूपये धनाराशि पीडित के खाता में वापस करायी गयी ।*