रायबरेली २४ दिसम्बर २०२४* महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कॉलेज में क्रिसमस व ईसा मसीह का मनाया गया जन्मदिन
महराजगंज/रायबरेली। कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कॉलेज महराजगंज में क्रिसमस को ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया गया। प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि, ईसा ने ईसाई धर्म की शुरुआत की थी। ईसा मसीह कहते थे कि दीन दुखियों की सेवा संसार का सबसे बड़ा धर्म है। सभी एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर बधाइयां तथा उपहार बांटते हैं। इसी दिन 25 दिसम्बर 1924 को कृष्ण बिहारी वाजपेई व उनकी सहधर्मिणी कृष्णा वाजपेई के घर पुत्र रत्न के रूप में अटल बिहारी वाजपेई का जन्म हुआ। आपकी शिक्षा बीए ग्वालियर से तथा एमए डीएवी कॉलेज कानपुर में हुई 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका के कारण जेल गए। आप 1996 में तथा 1998 से 2004 दो बार प्रधानमंत्री रहे। 2015 में सर्वतोमुखी विकास तथा आसाधारण कार्यों के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। आपके प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में भारत परमाणु संपन्न राष्ट्र बना। पड़ोसी देश से संबंध सुधारने हेतु बस सेवा संचालित की। सीमा की सुरक्षा देशहित में कारगिल जो थोपा गया युद्ध था जीता। देश को जोड़ने हेतु आपने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तथा कावेरी जल विवाद का सर्वमान्य हल खोज निकाला। आपकी दी गई सेवायें देश हित में युगों-युगों तक याद की जायेंगी आप एक परिपूर्ण एवं सहृदय तथा कवि हृदय रखते थे आपके ओजपूर्व भाषण सुनकर रोयें खड़े हो जाते थे। आप महापुरुष थे हम सब आपको याद करते तथा आपके कदमों पर चलने का प्रयास करेंगे। नर्सरी केजी के बच्चों ने सेंटा की ड्रेस, में सबका मन मोह लिया। मंजू सिंह, अनुपम सिंह, रुचि सिंह, ने बच्चों को तथा वातावरण को तैयार कर खुशनुमा बना दिया।
इस अवसर पर राजीव मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, अमरेंद्र प्रजापति, अनिमेष मिश्र, सरिता मिश्रा, नीरू बाजपेई, आलोक, राजकिशोर, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, फातिमा बानो, नेहा सिंह, ज्योति सिंह, शालिनी सिंह, जयसिंह, राधा शुक्ला, आलोक यादव, ज्योतिज जायसवाल, दिलीप गुप्ता, रामविलास, सौम्या बाजपेई, रामजी, अयोध्या प्रसाद, सुनीता, जगदीश तिवारी, गोमती आदि उपस्थित रहे हैं।

More Stories
लखीमपुर 1मई2026*भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया गुट ने आज 1 मई को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया
अयोध्या1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली0️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ यूपीआजतक न्यूज चैनल पर♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️