अब्दुल जब्बार
अयोध्या20दिसम्बर24*पीड़ित किसान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पाँच अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
भेलसर(अयोध्या)रौजागांव चीनी मिल में बीती रात्रि को गन्ना तौल के दौरान हुए विवाद के मामले में पीड़ित किसान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पाँच अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार को पीड़ित भीष्म की पत्नी रेनू निवासी सराय मुगल कोतवाली रुदौली ने पटरंगा थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरे पति रौजागांव चीनी मिल गन्ना लेकर आये थे तो मिल कर्मियों ने बताया गन्ना सूखा है।मेरे पति ने कहा गन्ना सूखा नही है इसी बात को लेकर मेरे पति को अज्ञात छह लोगों ने पिटाई कर दिया जिससे मेरे पति को गंभीर चोटें आईं हैं।घायल किसान का इलाज दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज अयोध्या में इलाज चल रहा है।
किसान नेता दिनेश दूबे व रविशंकर पांडे देर रात्रि तक पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे।मोके पर सीओ आशीष निगम सहित सर्किल के पांचो थानाध्यक्ष उग्र किसानों को समझाते रहे।कार्यवाही के आश्वासन के बाद लगभग पांच घंटे बाद तौल शुरू हो सकी।
इस संबंध में पटरंगा थानाध्यक्ष शशिकांत यादव ने बताया कि किसान की पत्नी रेनू की तरफ से तहरीर मिली है जिसके आधार पर पाँच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है।मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।पूछताछ की जा रही है।घायल किसान डिस्चार्ज होकर घर आ गया है।
किसानों ने आपस में की मारपीट : मिल प्रबंधन
चीनी मिल के उप गन्ना प्रबंधक अजीत राय ने बताया कि किसानों ने आपस में मारपीट की है। मारपीट होते देख मिलकर्मी बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार अगोला पत्ती व सूखे गन्ने की दो ट्रैक्टर ट्राली को मिल कर्मियों ने वापस किया था। इसके बाद किसानों ने जाम लगा दिया। मिल कर्मियों के कहने पर कोटवा सड़क के किसान राहुल ने जाम हटाने के लिए अपनी ट्रैक्टर ट्राली आगे बढ़ा दी।किसानों ने राहुल को मिल का चालक समझकर पिटाई कर दी। इससे राहुल के साथ आए किसानों ने भी मारपीट करना शुरू कर दिया। घायल किसान को मिल की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। किसानों के साथ मिल प्रबंधन मजबूती से खड़ा है।

More Stories
रोहतास २९ जून २०२६ * सासाराम-डेहरी में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा जनाक्रोश | बेदा पावर हाउस पर प्रदर्शन, लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे | आरोप – “फोन नहीं उठाते, नशे में करते हैं ड्यूटी”
लखनऊ २९ जून २०२६ * यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अयोध्या के DM शशांक त्रिपाठी IAS की सराहना की, भेजा प्रशंसा-पत्र.
अयोध्या २९ जून २०२६ * हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत