रोहतास19दिसम्बर24*आखिर क्यों खुदखुशी की कोशिश की बीए पार्ट 1 की छात्रा मुस्कान ने?*
*रोहतास से संवाददाता-मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपी आज तक ✍️*
बीए पार्ट 1 की परीक्षा देकर घर लौटने के बावजूद मुस्कान इंद्रपुरी सोन बराज पहुंच गयी। सोन बराज पुल पर करीब साढ़े तीन बजे लावारिश हालत में मुस्कान का कॉलेज बैग बैग में कॉलेज का मार्कशीट कॉपी के साथ मोबाइल भी था मोबाइल पर बार बार मुस्कान की बड़ी बहन प्रिया कुमारी कॉल कर रही थी प्रिया ने बताया कि मुस्कान से उसकी बात दोपहर 1: बजे के करीब हुई थी और वह बोली कि मैं घर आ रही हूं पानी गर्म कर के रखना मुझे नहाना है लेकिन समय पर मुस्कान घर नहीं पहुंची जिससे बड़ी बहन को चिंता सताने लगी जिससे वह उसके मोबाइल पर बार-बार कॉल करती रही लास्ट में इंद्रपुरी बराज पर तैनात गार्ड को किसी ने बताया कि यहां लावारिस बैग टंगा हुआ है और जूते भी हैं बैग में मोबाइल भी बज रहा है जब सिक्योरिटी गार्ड 6 नंबर फाटक के पास पहुंचे तो बैग में मोबाइल बज ही रहे थे तो उसने बैग को खोल मोबाइल निकाल कर कॉल को रिसीव किया कॉल मुस्कान की बड़ी बहन प्रिया का था गार्ड ने बताया कि उसका यह बैग लावारिस हालत में इंद्रपुरी बराज पर रखा हुआ है तो प्रिया बोली कि आप फोन बंद मत कीजिएगा हम लोग आ रहे हैं। इंद्रपुरी बराज पहुंचने पर मुस्कान की बड़ी बहन प्रिया ने रिपोर्टर इमरान अली को बताया कि उसका एक लड़के से बात होता था। जिसका नाम नीतीश कुमार है और वो पडुरी गांव का निवासी है
मौके पर सोन में परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई शव बरामद नहीं हुआ है। परिजन के अनुसार घर में किसी प्रकार का कोई दिक्क्त नहीं था। जिससे वो सोन में कूद कर जान दे सकती है। मंगलवार को देर शाम तक शव नहीं मिल सका है वही परिजन का मांनना है कि वो ख़ुदकुशी नहीं कर सकती है।
मौके पर पहुंचे इंद्रपुरी थाना अध्यक्ष ने अपने दल बल के साथ बराज में खोजबीन की लेकिन कुछ नहीं मिला रात का समय होने के कारण गोताखोर भी नहीं थे जिससे शव को ढूंढा जाए फिलहाल थाना अध्यक्ष ने परिजनों को बोला कि सुबह होते ही गोताखोरों के द्वारा खोजबीन की जाएगी।
वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश अनुसार इंद्रपुरी थाना अध्यक्ष सभी एंगल पर गहन जांच पड़ताल कर रही हैं।

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।