July 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी17दिसम्बर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशांबी की खास खास खबरें

कौशांबी17दिसम्बर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशांबी की खास खास खबरें

कौशांबी17दिसम्बर24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशांबी की खास खास खबरें

[17/12, 6:52 pm] +91 81156 50600: *आवारा पशु से भिड़ी पुलिस जीप दरोगा,सिपाही घायल*

*अझुवा कौशाम्बी* रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की जीप आवारा पशु से टकरा गई और अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई,हादसे में दरोगा और सिपाही घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह रात्रि गश्त में करीब 1.30 बजे अपने हमराहियों के साथ पुलिस जीप से जा रहे थे जैसे ही उनकी जीप मंडी समिति अझुवा के सामने पहुंची एक आवारा पशु सामने आ गया,पुलिस जीप आवारा पशु से टकराते हुए अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई,हादसे में चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह का सिर सामने शीशा से टकरा गया और पैर के घुटनों में चोट आई है।सिपाही अनिल ,राजवीर को हल्की चोट आई है,सभी लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहा इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।

[17/12, 6:52 pm] +91 81156 50600: *प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में कैद,19 को आएगा फैसला*

*अ झु वा कौशांबी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा कौशांबी वार्ड नंबर 8 गांधीनगर सभासद उपचुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया 1019 मतों के सापेक्ष 688 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जिनमें 327 महिला 3 6 1 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दिनेश कुमार बाजपेई,कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कुमार निर्दलीय प्रत्याशी जीशान के किस्मत का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद हो गया नामांकन के बाद से प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने सभासद उपचुनाव को प्रतिष्ठा का चुनाव बना दिया मतदान के पहले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए हैं। चुनाव के एक दिन पहले तक पार्टियों के जिले के पदाधिकारी भी चुनावी समर में कूदकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान का अनुरोध किया वहीं आज सुबह से ही रिक्त हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की है तीनों प्रत्याशी और उनके समर्थक चाय पान की दुकानों में बैठकर अपनी गुणा गणित करते हुए जीत का दावा कर रहे है उपचुनाव का सेहरा किसके सिर बंधेगा ये तो 19 दिसंबर को होने वाली मतगणना से ही साफ होगा।

[17/12, 7:04 pm] Shashi Bhushan Singh Kaushambi: *बालिका को भगा ले गया युवक*

*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र के जीत के पूरा गांव की एक 17 वर्षीय बालिका को गांव का ही एक स्वजातीय युवक 14 दिसंबर की रात 3:00 बजे घर से भगा ले गया है परिवार के लोगों का आरोप है कि जब मामले की शिकायत युवक के पिता से की गई तो युवक के पिता ने गाली गलौज किया है बालिका की मां ने बताया कि बालिका नाबालिग है और मामले की सूचना चरवा थाना पुलिस को दी गई तो थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है जिस पर परिवार के लोग मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे हैं और शिकायती पत्र देकर बालिका को बरामद करने और युवक को गिरफ्तार करने की मांग की है

[17/12, 7:11 pm] +91 99560 44608: *विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मृत्यु पड़े गोवंश को गड्ढा करवा कर गड़वाया*

*कोखराज कौशाम्बी* विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कौशांबी द्वारा मंगलवार को ग्राम टेढ़ी मोड़ के पास मृत्यु पड़े एक गोवंश को गड्ढा करवा कर गड़वाने का कार्य किया गया और इस पुनीत कार्य में जिला गौ रक्षा प्रमुख समर सिराथू पूर्वी प्रखंड मंत्री प्रदुम कुमार सिराथू पूर्वी के प्रखंड कड़ा संयोजक आशीष प्रखंड सिराथू पूर्वी के सक्रिय कार्यकर्ता रजत विकास कुमार राजेंद्र आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[17/12, 7:16 pm] +91 99191 96696: *मुंशी मौलवी आलिम परीक्षा वर्ष 2025 के लिए 31 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन*

*कौशाम्बी।* जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्ड्री (मुंशी/मौलवी) तथा सीनियर सेकेण्ड्री (आलिम) परीक्षा वर्ष 2025 की परीक्षा के लिए मदरसे के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र/छात्राओं का परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री) तथा आलिम (सीनियर सेकेण्ड्री) के आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर दिनांक 31 दिसम्बर 2024 तक ऑनलाइन किया जा सकता हैं। परीक्षा शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से दिनांक 28 दिसम्बर तक जमा किया जा सकता है एवं मदरसे के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्रों को नियमानुसार मदरसा पोर्टल पर दिनांक 02 जनवरी 2025 तक लॉक किया जा सकता हैं।

[17/12, 7:16 pm] +91 99191 96696: *किसान फार्मर रजिस्ट्री करायें जिससे योजना का लाभ पायें*

*कौशाम्बी।* उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के सम्बन्ध में विशेष अभियान दिनॉक 31 दिसम्बर 2024 तक चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। फार्मर रजिस्ट्री के अन्तर्गत जनपद के कृषक विवरण को एग्रीस्टैक के अन्तर्गत तैयार कर डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में संकलित किया जायेंगा। इसके लिए भारत सरकार द्वारा भूलेख के डेटाबेस को समेकित कर प्रत्येक राजस्व ग्राम के प्रत्येक समान नाम व पिता के नाम वाले कृषकों के ऑनलाइन बकेट तैयार कर राज्य को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है, जिसका प्रयोग कर राज्य स्तर से फार्मर रजिस्ट्री तैयार किया जाना है।

फार्मर रजिस्ट्री से किसानों के लिये अग्रलिखित लाभ दिया जायेंगा यथा-किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त केवल उन्हीं किसानों के खाते में आयेंगी जिनका फार्मर रजिस्ट्री बन गयी है, किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलेंगा तथा आपदा से राहत के दौरान फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से राहत प्राप्त करने मे आसानी होगी एवं किसानों को बीज, खाद/कृषि यन्त्रों/बैंक लोन/किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली छूट फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से आसानी से प्राप्त हो सकेंगा। भविष्य में किसानों को मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही मिलेंगा। उन्हांने बताया कि किसान भाई नजदीकी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपना फार्मर रजिस्ट्री करवा सकतें हैं। फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए किसान को केवल अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल की आवश्यकता होगी, जिसमें ओ0टी0पी0 अथवा चेहरा पहचान/फेस आई0डी0 के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कर दी जाती है।

कृषकगण सेल्फ मोड में योजनान्तर्गत बनाये गयेे वेब पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं रजिस्ट्रेशन कर फार्मर रजिस्ट्री बना सकतें हैं। पी0एम0 किसान निधि के लाभार्थी कृषकों को इस अभियान के प्राथमिक चरण में ही शत-प्रतिशत संतृप्त होना अनिवार्य ह,ै ताकि पी0एम0 किसान निधि की आगामी 19वीं किस्त प्राप्त हो सकें। दिनॉक-04 दिसम्बर, 2024 से 31 दिसम्बर, 2024 तक कैम्प मोड (ग्राम पंचायत स्तर) पर कृषि, राजस्व, एवं पंचायतराज विभाग के कार्मिकों द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है।

[17/12, 7:16 pm] +91 99191 96696: *आईजीआरएस सेल द्वारा 150 निस्तारित संदर्भों के विषय में शिकायतकर्ताओं से प्राप्त किया फीडबैक*

*दिनांक 05 दिसम्बर से 17 दिसम्बर के मध्य प्राप्त हुई थी शिकायत*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशन में जनपद स्तर पर आई0जी0आर0एस0 संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के अनुश्रवण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में आई0जी0आर0एस0 सेल का गठन किया गया, जो लगातार निस्तारित सदर्भों के विषय में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त करता हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में आई0जी0आर0एस0 के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रहीं है। जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी लगातार स्वयं निस्तारित आई0जी0आर0एस0 का सत्यापन स्वयं मौके पर जाकर किया जा रहा हैं। गठित आई0जी0आर0एस0 सेल द्वारा दिनांक 05.12.2024 से 17.12.2024 के मध्य कुल 150 निस्तारित संदर्भों के विषय में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त किये गये, जिसमें से 11 शिकायतकर्ताओं द्वारा असंतुष्ट फीडबैक दिया गया। उपजिलाधिकारी सिराथू के 01, जिला समाज कल्याण अधिकारी के 03, जिला पंचायतराज अधिकारी के 01, अधिशासी अभियंता विद्युत के 01, अधिशासी अधिकारी भरवारी के 01, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के 01, थानाध्यक्ष सराय अकिल के 01 एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के 01, प्रभारी अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के 01 संदर्भो में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग/कार्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया। यह भी निर्देशित किया गया कि बिना शिकायतकर्ता से संपर्क किये एवं बिना स्पॉट मेमो के आई0जी0आर0एस0 का निस्तारण कदापि न किया जाय।

जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपदस्तरीय अधिकारियों द्वारा आई0जी0आर0एस0 सम्बन्धी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य किया जा रहा है, इससे जनपद आई0जी0आर0एस0 के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में अग्रणी जनपद बनने की ओर अग्रसर हैं।

[17/12, 7:16 pm] +91 99191 96696: *नशा मुक्ति अभियान विषय पर साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

*कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा मुक्ती अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी*

*कौशाम्बी।* राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्रस्तावित एक्शन प्लान के तहत एवं जनपद न्यायाधीश, कौशाम्बी श्री अनुपम कुमार के निर्देशन पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वाधान में 17 दिसम्बर को ग्राम पंचायत भवन अजरौली, तहसील मंझनपुर में अपर जिला जज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती पूर्णिमा प्रांजल की अध्यक्षता मे नशा मुक्ती अभियान विषय पर साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को अपर जिला जज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा मुक्ती अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. मनीष एवं डा0 हरीनाथ द्वारा नशे से होने वाली बीमारियों एवं उससे सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम उपरान्त पी0एल0वी0 कृष्णा कपूर, मनीषा दिवाकर, अमर दीप, ममता देवी, ज्योत्सना सोनकर द्वारा नुक्कड़ नाट का भी आयोजन किया गया। शिविर में अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, श्रीमती पूर्णिमा प्रांजल, मनोरोग विशेषज्ञ डा0 मनीष एवं डा0 हरीनाथ सिंह, लेखपाल राज कुमार एवं पी0एल0वी0 कृष्णा कपूर, मनीषा दिवाकर, अमर दीप, ममता देवी एवं ज्योत्सना सोनकर उपस्थित रहें।

[17/12, 7:16 pm] +91 72030 25344: *गुंडागर्दी करने पर बबुली और इल्ली के खिलाफ दर्ज मुकदमा*

*कौशाम्बी* महेवाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी अमित कुमार सिंह के साथ गुंडागर्दी करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध महेवाघाट पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। बालू और मिट्टी की बीते कई सालों से ट्रैक्टर ट्राली से अवैध ढुलाई और बिक्री करके काली कमाई अर्जित करने वाले बबुली और इल्ली ने मंगलवार की सुबह गुंडागर्दी करते हुए जान मारने की धमकी दिया था। रायपुर गांव निवासी अमित कुमार सिंह मंगलवार की सुबह अपने गेहूं के खेतों की तरफ जा रहे थे। घर से कुछ दूर निकलने के बाद रास्ते में स्थित अपने आम की बाग में संदिग्ध हालत में खड़ा हुआ एक ट्रैक्टर ट्राली देखा। ट्रॉली पर लिखे हुए मोबाइल नंबर पर फोन करने पर जीतू उर्फ इल्ली ने कॉल रिसीव किया और अभद्रता करते हुए धमकी देने के बाद थोड़ी देर में ही अपने पिता दिनेश सिंह उर्फ बबुली कुरमी निवासी पोतनिहा का पूरा मजरा रायपुर को साथ में लेकर पहुंच गया और दोनों अभद्रता के साथ गुंडागर्दी करने लगे। दोनों ने मिलकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए अमित का अपमान किया और धक्का मुक्की करते हुए जान मारने की धमकी दिया। अमित सिंह ने पुलिस की आपातकालीन सेवा के नंबर पर कॉल किया लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों भाग निकले। दोनों पिता पुत्र की आम शोहरत ठीक नहीं है।थानाध्यक्ष महेवाघाट भनु प्रताप सिंह ने बताया है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके आगे की करवाई की जा रही है। इलाके में गैर कानूनी काम करने वाले अराजक तत्वों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।