पंजाब17दिसम्बर24*अफीम मामले में दो काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 17 दिसम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त शेरेवाला मौजूद थी। इतने में राजस्थान की ओर से दो मोटरसाईकिल सवार आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनसे 516 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दारा सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र महावीर, रोबिन सिंह पुत्र राजिंद्र सिंह वासी अमरपुरा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 118, 16.12.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की पहल, बैंकों की सुरक्षा में सुधार के लिए निरीक्षण अभियान का आगाज़
लखीमपुर13 फ़रवरी २६ * शहर का सबसे व्यस्त मार्ग राजापुर इन दिनों जाम के झाम की वजह से बुरी तरह त्रस्त है
बाराबंकी १३ फरवरी २६ * सफदरगंज क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया