मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:16दिसम्बर24*17 दिसम्बर को पेंशनर दिवस का आयोजन*
पेंशनर दिवस (दिनांक 17.12.2024 ) में प्रतिभाग किये जाने के सम्बन्ध में ।
उत्तर प्रदेश शासन, वित्त (सामान्य) अनुभाग – 3 लखनऊ की विज्ञप्ति संख्या – 13 / 2015/ सा-3-631 /दस-2015 – 944 / 88 दिनांक 24 जून 2015 द्वारा प्रत्येक वर्ष 17 दिसम्बर को प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पेंशनर दिवस आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश निर्गत किये गये है, एवं शासनादेश संख्या-39 / 2024 / आई / 811454 / 2024 / फा0नं0-10-22099 /563 / 2020 दिनांक 02 दिसम्बर 2024 के अनुपालन में पेंशनर दिवस का आयोजन दिनांक 17.12. 2024 को जिला पंचायत सभागार मीरजापुर में समय पूर्वान्ह 11.00 बजे से निर्धारित किया गया है, उक्त शासनादेश के अनुपालन में समस्त कार्यालयाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों से सम्बन्धित पेशनरों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने हेतु संलग्न निर्धारित प्रारूप पर सूचना प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है ।
अतः समस्त कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 17.12.2024 को समय पूर्वान्ह 11.00 बजे जिला पंचायत सभागार मीरजापुर में स्वयं प्रतिभाग करें, जिससे मौके पर ही निस्तारण योग्य प्रत्यावेदनों को निस्तारित किया जा सकें ।
More Stories
मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार ।
मथुरा 29 अक्टूबर 26* ग्राम भरतिया में हिंसक झड़प, पथराव व फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना मगोर्रा टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*