अब्दुल जब्बार
अयोध्या15दिसम्बर24*मुख्यमंत्री जी की मंशा गरीबों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ
भेलसर(अयोध्या)सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब ब्यक्तियों को मिले इसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार कृतसंकल्पित है मा0 योगी जी की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े निर्धन ब्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ रुदौली बिधानसभा में पहुंचाने के लिए मैं दृढ़प्रतिज्ञ हूँ।यह बातें आज रुदौली विधायक रामचंद्र यादव नें शिवाला चौराहा (घोसवल) पर आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। आज के कार्यक्रम में सुल्तानपुर, घोसवल, नगरा, मखदूमपुर, रानीमऊ, अमीरपुर, माँजनपुर, पटरंगा गाँव, पचलो, पूरेकामगार और गंगरेला सहित दर्जनों ग्रामों के 100 गरीब ब्यक्तियों को विधायक नें कम्बल प्रदान किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में सदस्य प्रबंध समिति सहकारी गन्ना विकास समिति गनौली राम प्रेस यादव, लेखपाल कुलदीप सिंह, राज बहादुर यादव, के. एन. सिंह,, प्रधान माँजनपुर राम बरन चौहान, विश्राम साहू, सुजीत सिंह, राम लखन रावत, मनोज यादव, शिव दर्शन वर्मा, विकास मिश्रा, धीरेन्द्र वर्मा, महेश रावत, इंद्रजीत चौहान, संतोष जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
More Stories
प्रयागराज 29 अक्टूबर 26*प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन में गाड़कर रखे करोड़ों रुपये मिलने का मामला
कानपुर नगर 29 अक्टूबर 26*क्षेत्र पंचायत निधि से बिछाए गए इंटरलॉकिंग खरंजा निर्माण में जमकर हुआ भ्रष्टाचार
आगरा 29 अक्टूबर 26*आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. आकाश अग्रवाल की दूसरी बार ऐतिहासिक जीत,