रायबरेली11दिसम्बर24*धान खरीद केंद्र पर उमड़े किसान अपेक्षा से ज्यादा हुई धान की खरीद
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश में खरीफ क्रय वर्ष 2024-25 के तहत यहां महराजगंज में विपणन के कांटों पर कल खरीद 1 लाख 35 हजार कुंतल के सापेक्ष अब तक 52 हजार कुंतल से अधिक 900 किसानों के धान खरीद हो चुकी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक अधिक धान की खरीद हुई है। 840 से अधिक किसानों को उनके बैंक खातों में भुगतान भी किया जा चुका है। यह जानकारी खाद्य विभाग (विपरण) के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित द्विवेदी ने दी है।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जनपद में खाद्य-रसद विभाग के अधिकारी क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण भी कर रहे हैं। किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान भी किया जा रहा है। इस वर्ष महराजगंज में विपणन के 6 कांटों पर अब तक 900 किसनों की खरीद की जा चुकी है। जिसमें 840 किसानों का भुगतान भी किया जा चुका है।
विपणन निरीक्षक सौरभ ने बताया कि, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में धान खरीद तेजी से हो रही है। उनके यहां 6 कांटे लगाए गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक खरीद अधिक हो चुकी है। इस वर्ष अब तक सभी कांटों पर 900 किसनों की धान खरीद हो चुकी है। जिसमेंं 840 किसानों का भुगतान भी हो चुका है।
विपणन निरीक्षक बृजेश प्रताप सिंह ने बताया कि, इस बार 1 नवंबर से 28 फरवरी तक किसानों के धान की खरीद चलेगी। अब तक 52 हजार कुंतल की धान खरीद हो चुकी है, केंद्र पर बोरी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों को पूरी सहूलियत दी जा रही है।
आपको यह भी बता दे कि, अगर किसानों को अपने धन की पैदावार बेचने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत आ रही हो तो टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया गया है। किसान इस पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा किसान तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर समस्या व शिकायत कर सकते हैं।

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,