उत्तराखंड07दिसम्बर24*प्रदेश में 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे,
देहरादून से सागर मलिक यूपीआजतक
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय के अंतर्गत उत्तराखण्ड में भी 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए समस्त उत्तराखण्डवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों को ₹5,872.08 करोड़ (लगभग) की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा। जो 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे और 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन करेंगे।
यह पहल न केवल देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों में भी आधुनिक एवं सुलभ शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट