अयोध्या07दिसम्बर24*राशन वितरण आज से, इस बार चीनी भी मिलेगी*
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत नियमित खाद्यान्न (गेहूं/चावल) का वितरण 7 दिसम्बर से 25 दिसंबर के बीच होगा। जिला आपूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस माह अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर के सापेक्ष चीनी का वितरण किया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा खाद्यान्न का निशुल्क वितरण किया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को तीन किग्रा चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये दर से वितरित कराई जाएगी। जिन कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन पर अंगूठा नहीं लगता है। वह माह की 25 तारीख को पहचान पत्र व मोबाइल के साथ सम्बन्धित कोटे की दुकान पर जाकर मोबाइल ओटीपी के माध्यम से अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। अन्त्योदय कार्डधारक मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे।

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*