कानपुर नगर05दिसम्बर24*सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कानपुर पहुँचे।
बिल्हौर*समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को पूर्व सांसद राजा रामपाल के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। समारोह से लौटते समय, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अरौल कट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।अखिलेश यादव के स्वागत में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी *अखिलेश यादव के काफिले का हिस्सा रहे।समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष सिंह ‘चटरू’ ने अपने समर्थकों के साथ अरौल कट पर अखिलेश यादव से मुलाकात की। स्वागत के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सपा नेता नीशू यादव, प्रभाकर तिवारी, पंकज ठाकुर, सुनील प्रदीप सविता, मोहम्मद आरिफ, और बलवीर सिंह चौहान सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव अपने काफिले के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस आयोजन ने समाजवादी पार्टी के समर्थकों में नई ऊर्जा का संचार किया है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए*

More Stories
Riva7 सितम्बर 26*सागर की घटना के बाद रीवा संभाग में प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह ने दिए अवैध और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*
अयोध्या 7 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 7 सितंबर 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया ।*