October 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा05दिसम्बर24*संभल प्रकरण में सरकार की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

मथुरा05दिसम्बर24*संभल प्रकरण में सरकार की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

मथुरा05दिसम्बर24*संभल प्रकरण में सरकार की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर की प्रार्थना

कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
मथुरा। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई वारदात के बाद लोगों से मिलने जाते कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा रोके जाने के बाद जिला कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विकास मार्केट तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उनके द्वारा संभल में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से प्रार्थना की कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को सद्बुद्धि आए।
कैंडल मार्च का नेतृत्व करते हुए एडवोकेट चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संभल में जो कुछ किया गया है वह उसे कांग्रेस नेताओं से छुपाना चाहती है इसी वजह से उसके द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वह अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संभल जाने से रोका गया है उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश सरकार की मुखिया योगी आदित्यनाथ की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं और अपेक्षा करते हैं कि संभल में जो कुछ हुआ है वह सब कुछ पूरे देश को बताएंगे कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार की तानाशाही नीति के चलते ही देश का और उत्तर प्रदेश का हाल बेहाल है अपराध की स्थिति हो या फिर कानून के पालन की भाजपा सरकार के प्रतिनिधि ही हर नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं उन्होंने कहा कि संभल में अगर भाजपा ने सब कुछ सही किया है तब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को रोकने की आवश्यकता नहीं थी भाजपा के द्वारा जो कुछ गलत किया गया है वह जनता के सामने है और आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी कैंडल मार्च के दौरान शिखा चौधरी विनोद आर्य बृजेश कुमार शर्मा दिलीप चौधरी युवक कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गेश बघेल मुन्ना सतीश अरोड़ा कुल्लू उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव सेवादल सुनील उपाध्याय गांधी निजाम खा रोशन लाल सैनी सूरज चौधरी दीपक पाठक अखलाक चौधरी मोहम्मद दिलशाद चौधरी हर्ष कुमार नसरुद्दीन अब्बासी चिरागुद्दीन विजय सिंह लोधी सूरज चौधरी इमरान चौधरी मुन्ना चौधरी दानिश खान सलमान चौधरी सचिन गौतम आदि मौजूद रहे।

Taza Khabar