पूर्णिया बिहार 4 दिसंबर 24 *कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य वर्ष 2025 के लक्ष्य को हासिल करना : संतोष कुशवाहा।
यूपी आज तक पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल।
पूर्णिया बिहार वर्ष 2025 का चुनाव हमारे लिए चुनौती है और जिले के सभी सात सीटों पर चुनाव जीतना हमारा लक्ष्य है।इस लक्ष्य को प्राप्त कर ही वर्ष 2025 में 225 के लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं।इसी उद्देश्य से 07 दिसम्बर को जिला स्कूल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।इसकी सफलता हम कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उक्त बातें पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने बुधवार को बनमनखी में पार्टी की बनमनखी नगर इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए कही।इस बैठक में पूर्णियां के जिला स्कूल मैदान में 07 दिसम्बर को आयोजित जिलास्तरीय जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता की रणनीति पर विमर्श हुआ।
Ex member of parliament संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अल्प मतों से हम पराजित हुए, चिंता नही चिंतन की जरूरत है।यह गलती विधानसभा चुनाव में नही हो यह ख्याल रखना होगा।07 की बैठक में अधिक से अधिक बनमनखी की भागीदारी सुनिश्चित हो ,यह तय करना है।ऐसे भी बनमनखी ने हमेशा बेहतर प्रदर्शन किया है।कहा कि सम्मेलन के लिए जो भी संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी होगा,उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बिहार सरकार के विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुचाने का आग्रह किया।पार्टी के विधानसभा प्रभारी किशोर कुमार ने कहा कि यह बैठक वर्ष 2025 के चुनाव के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है।ऐसे में सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक उपस्थिति आवश्यक है। प्रदेश जेडीयू के सचिव नीलू सिंह पटेल ने दिशा निर्देश की जानकारी देते हुए कहा कि हर पंचायत से 20 कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी है।प्रखण्ड अध्यक्ष शैलेन्द्र मण्डल ने तैयारी की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हों, इसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता जदयू बनमनखी नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता एवं मंच संचालन प्रदीप कुमार मेहता ने किया।इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीता चौधरी, राजेश राय, अंजन कुमार सिंह,सत्यनारायण राम,पार्षद सह जदयू नेता शिव नारायण साह,मनोज पासवान,रमेश राम,सुबोध साह, विपिन यादव,रोशन कुमार,कंचन देवी,अरुणा देवी,शिव शंकर मंडल,राजेंद्र मंडल,उपेंद्र सहनी,मो शमीम,मो शाकिब आलम के अलावा दर्जनों जदयू कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

More Stories
मथुरा 25 जुलाई 26*थाना बलदेव पर पंजीकृत अवैध शराब के 56 अभियोग में जब्त् देशी शराब को नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया ।*
कानपुर नगर25जुलाई26*पूर्व विधायक प्रत्याशी रचना सिंह गौतम ने जंतर मंतर आंदोलन दिल्ली में पहुँचकर उन युवाओं से मिली
लखनऊ25जुलाई26* 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का मायावती आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन*