October 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया22अक्टूबर*कृषि राज्यमंत्री ने किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई*

औरैया22अक्टूबर*कृषि राज्यमंत्री ने किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई*

औरैया22अक्टूबर*कृषि राज्यमंत्री ने किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई*

*औरैया।* राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत भाग्यनगर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्र पर कॄषि राज्यमंत्री ने किसानों को निःशुल्क दलहन व तिलहन का बीज वितरित किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने किसानों को खेती संबंधी जानकारी दी। साथ ही किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई ।
मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। बीज से लेकर विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। किसान जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ सजग होकर उठा सकते हैं। पशुपालन व जैविक खेती पर चर्चा की व किसानों को बीज की उपलब्धता व मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी।वही 28 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा में होने वाले किसान मेले में अधिक से अधिक संख्या में आकर किसान बंधु मेले में तकनीकी प्रशिक्षण ले व मेले का लाभ लेने की अपील की । उप कृषि निदेशक डॉ अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि पराली जलाने से बहुत नुकसान होता है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है । जिसका लाभ सजग होकर उठा सकते है। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अवधेष शुक्ला ,अमर सिंह राजपूत ,ब्लाक तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार , एडीओ कृषि राजेंद्र सेंगर, एडीओ कृषि रक्षा नारायण दास, केंद्र प्रभारी सुशील कुमार, धर्मवीर, निशांत चतुर्वेदी, सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र गौतम, रतन सिंह, विश्वनाथ व हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Taza Khabar