देहरादून2दिसम्बर24*व्यापार मंडल की मांग का दिखा असर,
सागर मलिक यूपीआजतक
देहरादून। नगर निगम द्वारा कूड़ा उठान के मनमाने शुल्क वसूले जाने पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेसोन के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मिला ओर बाजारों से कूड़ा उठाने पर निगम द्वारा जो 500 शुल्क रखा है उसे ना लगाया जाए इसके लिए अपना विरोध दर्ज किया। क्योंकि पहले ही व्यापारियों पर अलग अलग कही टैक्सो की मार पड़ रही जिसके चलते व्यापारी पहले ही इन टैक्स की मारो से हताहत है। उसके ऊपर इस तरह का बाजारों से कूड़ा उठाने का जो अतिरिक्त टैक्स व्यापारियों से वसूला जा रहा है वह कतई स्वीकार योग्य नहीं है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन ने कहा कि, नगर निगम द्वारा कुढ़ा उठान के लिए जो स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद से पलटन बाजार एवं उसके आस पास के बाजारों से जो 500 रुपए शुल्क दुकानदारों के ऊपर जबरदस्ती मनमाने ढंग से लगाया जा रहा है। उसको खत्म करने के लिए व्यापार मंडल द्वारा पूर्व में भी कड़ा विरोध दर्ज किया गया था। जिस पर निगम द्वारा नगर निगम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई जिसपर कूड़ा उठाने के शुल्क को 100 रुपए कर दिए जाने की मांग उठी और उसकी रशीद नगर निगम द्वारा प्रत्येक दुकान स्वामी को दी जाए यह भी बोला गया।
इस पर उप नगर आयुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वीकृति प्रदान की और एक दिसंबर से प्रत्येक दुकानदार से प्रतिमाह 100 रुपय की धनराशि नगर निगम द्वारा ली जानी तय हुई।
स्वयं सहायता समूह की महिला कर्मचारी प्रत्येक दुकानदार से नगर निगम की रसीद काटकर ही बाजारों से कूड़ा उठाने एवं बाजारों की साफ सफाई के लिए 100 रुपए शुल्क प्रतिमाह लेंगी और जिसकी रशीद दुकानदार को तत्काल ही दुकान पर ही दी जायेगी।
इस मौके पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक पंकज मेसोंन, संरक्षक सुशील अग्रवाल, महामंत्री पंकज दीदान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, सचिव विनय नागपाल, सहकोषाध्यक्ष राकेश किशोर गुप्ता, संरक्षक रवि मल्होत्रा, संरक्षक विश्वनाथ कोहली, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, युवा कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, युवा उपाध्यक्ष मोहित मेहता, युवा कोषाध्यक्ष नितेश मल्होत्रा, युवा सचिव शुभम गुलाटी, युवा उपाध्यक्ष मनीष फुलारा, युवा कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी, नमन चित्कारा, सुधांशु खनिजो अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।

More Stories
*ब्रेकिंग : लखनऊ : लखनऊ23जुलाई26*’Apple Support’ के नाम पर विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी, हाईटेक कॉल सेंटर पर पुलिस का बड़ा छापा*
लखनऊ23जुलाई26*नया विधानभवन 5200 करोड़ से कमल के आकार में बनेगा…
बलसाड़ गुजरात23जुलाई26*गुजरात के वलसाड जिले में लगातार बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है..हर जगह बस पानी ही पानी है।