भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
दिनांक :-26 नवंबर 2024
भागलपुर26नवम्बर24*भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है:-संतोष कुमार*
आज संविधान दिवस के 75 साल पूरे होने पर भाजपा भागलपुर के द्वारा गौशाला प्रांगण मे संगोष्ठी मन्या गया।जिसका अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की आज 75वें संविधान दिवस के अवसर हम सभी एकत्र हुए हैं।आज के दिन हम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हैं। संविधान को कार्यरूप देने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही।संविधान सभी को मौलिक अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराम आंबेडकर ने संविधान को देश की आत्मा बताई थी।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी ने कहा की संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे हो गए हैं। हमें जो संविधान मिला है वे दुनिया का सबसे खूबसूरत संविधान है। संविधान दिवस आज मनाते हुए सालभर संविधान का अमृत महोत्सव मनाने का भी निर्णय लिया गया है।
जिला मंत्री मनीष दास ने कहा की भारतीय संविधान ने एक नये भारत के निर्माण की आधारशिला रखी है। आज हमारा देश एक विकसित, सशक्त और स्वाभिमानी भारत के निर्माण के मज़बूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। ‘संविधान दिवस’ के इस पवित्र अवसर पर मैं बाबा साहेब अंबेडकर समेत उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूँ जिन्होंने भारतीय संविधान की रचना में अपना योगदान दिया है।इस अवसर पर जिला मंत्री कुमकुम द्विवेदी,राजेश टंडन,विनोद सिन्हा,प्रकाश साह, नंदकिशोर हरि,आशीष सिंह,नंदकिशोर पंडित,सुबोध सिंह,रेखा साह, दीपक केडिया,लक्ष्मी कुशवाहा,रघु नंदन, गौरव,आर पी गुप्ता,संजीव गुप्ता,संजू मंडल,अशोक गुप्ता,आदि कार्यकर्ता उपस्थित होकर संगोष्ठी मे भाग लिया।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया