रायबरेली26नवम्बर24*महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया संविधान दिवस
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज महराजगंज में बच्चों ने संविधान दिवस को हर्षोल्लास से मनाया। प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बच्चों को बताया कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की देखरेख में मनाया गया। जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। संविधान नियमों और कानूनों का एक समूह है जो किसी देश के संचालन और नियंत्रण करने की दिशा विनियमित करता है। संविधान कर्तव्यों के साथ-साथ मौलिक अधिकारों, मार्गदर्शक सिद्धांतों और नागरिक जिम्मेदारियों को भी परिभाषित करता है। नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने, सामाजिक न्याय और नागरिकों के अधिकार कर्तव्यों को भी परिभाषित करता है। संविधान दिवस भारत सरकार द्वारा पहली बार 26 नवंबर 2015 को संपूर्ण भारत में बनाया गया। तभी से प्रतिवर्ष इसे मानते हैं।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रजापति, मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, राजकिशोर पाल, आदर्श शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, शालिनी सिंह, जय सिंह, ज्योति जायसवाल, ज्योति सिंह, फातिमा, साधना सिंह, रुचि सिंह, गर्विता सिंह, दिलीप गुप्ता, आलोक यादव, सहित सभी शिक्षक — शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*