पूर्णियाँ बिहार 26 नवंबर 24*जिले के थानाध्यक्ष बड़हरा ने कुख्यात अपराधी अर्जुन मंडल को किया गिरफ्तार
यूपी आज तक पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल
पूर्णिया बिहार जिले के बाद थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि, बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-कैलू टोला सुखसेना स्थित जहान्वी चौक पर कुख्यात अपराधी अर्जुन मंडल अपने कमर में देशी कट्टा लेकर घूम रहा है। अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी एवं अभियुक्त कि गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्णियाँ के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ग्राम-कैलू टोला सुखसेना स्थित जहान्वी चौक पर पहुंचे तो पुलिस वाहन देखते ही एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया। जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अर्जुन मंडल पिता-स्व० सुबोध मंडल, सा०-कैलूटोल, सुखसेना थाना-बड़हरा, जिला पूर्णियाँ बताया। जब उसकी विधिवत तलाशी ली गयी तो उसके बायें कमर से एक लोडेड देशी पिस्तौल जिंस के दायें पॉकेट से 6 जिंदा कारतुस एवं बायें पॉकेट से एक मोबाईल बराममद किया गया। तत्पश्चात बरामद सभी समानों का जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया एवं अवैध आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधि सम्मत कारवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस सम्पूर्ण कारवाई में थानाध्यक्ष बड़हरा एवं बड़हरा थाना के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की भूमिका एवं नेतृत्व क्षमता सराहनीय एवं प्रशंसनीय रही है। इनके सामूहिक प्रयासों और बेहतर तालमेल, सामंजस्य एवं समन्वय कि बदौलत ही पिस्तौल एवं जिंदा कारतुस की बरामदगी हो सकी है एवं एक कुख्यात अपराधी कि गिरफ्तारी हो सकी है
अपराधिक इतिहास इस प्रकार है
1. बड़हरा थाना कांड सं0-165/17, दिनांक-23.07.2017, धारा-302, 34 IPC $27 Arms ACT
बडहरा थाना कांड सं0-01/18, दिनांक-01.01.2018, धारा-307, 34 IPC $27 Arms ACT
बड़हरा थाना कांड सं0-313/18, दिनांक-26.12.2018, धारा-341, 323, 307, 504, 506, 414, 8, दिनांक-26:122018, चारा-341, 323, 307, 504, 34 IPC $27 Arms
ACT
बड़हरा थाना कांड सं0-06/19, दिनांक-10.01.2019, धारा-392 IPC
बड़हरा थाना कांड सं0-07/19, दिनांक-10.01.2019, धारा-392 IPC
बड़हरा थाना कांड सं0-267/20, दिनांक-12.11.2020, धारा-143,341,323,379,353,504,506 IPC$27 Arms ACT
6 7. बड़हरा थाना कांड सं0-172/19, दिनांक 04.08.2019, धारा-467,468,471,420 IPC
8. बड़हरा थाना कांड सं0-271/20 दिनांक 16.11.2020 धारा-143,341,323,379,353,504,506 IPC$27 Arms ACT
9. बड़हरा थाना कांड सं0-148/21, दिनांक-10.05.2021, धारा-147,341,323,324,504,506 IPC
इसछापामारी में बरामदगी 1 देशी
जिंदा कारतुस-7 मोबाइल1 गिरफ्तारी एक गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अर्जुन मंडल पिता पिता स्वर्ग सुबोध मंडल
साकिन कैलूटोल, सुखसेना थाना-बड़हरा, जिला-पूर्णियाँ। छापामारी में अहम भूमिका निभाने वालों में
पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष संजय कुमार-02 बड़हरा थाना।
पु०अ०नि० बिलट पासवान बड़हरा थाना।
स०अ०नि० बिरेन्द्र कवि बड़हरा थाना। गृहरक्षक/392444 रविन्द्र कुमार बड़हरा थाना।
गृहरक्षक/392454 प्रमोद कुमार मंडल बड़हरा थाना।
More Stories
अयोध्या16जून25*राम मंदिर में बनाए जा रहे हैं परकोटे के निर्माण की गति का वीडियो राम मंदिर ट्रस्ट ने किया जारी।
कानपुर देहात16जून25*राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्पणा यादव ने जिला कारागार की महिला वैरिक का किया निरीक्षण
देवरिया16जून25*बरहज में सरयू नदी में डूबने से दो सगे भाईयों समेत तीन की मौत