मुजफ्फरनगर25नवम्बर24*बुढ़ाना पुलिस-पशु चोरों में मुठभेड़ में एक घायल, चार अन्य दबोचे
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस व पशुचोरों में रविवार देर रात्रि में विज्ञाना मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। इसमें एक पशु चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि पुलिस ने चार अन्य पशुचोरों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने पशु चोरों के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी व भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल नोशाद और पकड़े गए सलमान, शहरयाब व अख्तर निवासी जिला मेरठ डकैती की योजना बना रहे थे। पकड़े गए दो पशुचोरों पर मेरठ, शामली व अमरोहा के थानों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अन्य पशुचोरों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

More Stories
मथुरा 25 जुलाई 26*थाना बलदेव पर पंजीकृत अवैध शराब के 56 अभियोग में जब्त् देशी शराब को नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया ।*
कानपुर नगर25जुलाई26*पूर्व विधायक प्रत्याशी रचना सिंह गौतम ने जंतर मंतर आंदोलन दिल्ली में पहुँचकर उन युवाओं से मिली
लखनऊ25जुलाई26* 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का मायावती आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन*