नई दिल्ली25नवम्बर24*शेयर बजार में बहार, सेंसेक्स 992 अंक उछला… BJP की जीत से निवेशकों को ₹7 लाख करोड़ का मुनाफा*
भारतीय शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुए। महाराष्ट्र में BJP गठबंधन की भारी जीत और शॉर्ट-कवरिंग बढ़ने से निवेशकों का जोश हाई रहा। बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली।
*सेंसेक्स 992 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी 24,200 के पार बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज करीब 7.14 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट भी गुलजार रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.61 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.86 फीसदी बढ़कर बंद हुए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में रहे। सबसे अधिक तेजी ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स और इंडस्ट्रियल शेयरों में देखने को मिली।*

More Stories
तेलंगाना24अप्रैल26*पुलिस ने नकली चाय पाउडर बनाने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है
उन्नाव24अप्रैल26*नवागत डीएम ने गंगाघाट में भू-माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान, जल्द होगी चिन्हित माफियाओं पर कार्रवाई*
लखनऊ23अप्रैल24*ऐसा क्यों है कि कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से पूरा पुलिस महकमा बदनाम हो रहा है…?*