लखनऊ21नवम्बर24*गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखेंगे सीएम योगी, मल्टीप्लेक्स और शो टाइम हुआ तय*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखेंगे। शहीद पथ स्थित फिनिक्स पलासियो मॉल में फिल्म का सुबह 11.30 बजे विशेष शो रखा गया है। सीएम के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी भी फिल्म देखेंगे। यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म करने के बाद विक्रांत ने कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। यह फिल्म गुजरात में 2002 में कारसेवकों से भरी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाए जाने की घटना पर आधारित है।

More Stories
नैनीताल2मई26*आयुष संघ में करोड़ों की वसूली पर सवाल, सीएम समाधान पोर्टल तक पहुंची शिकायत”
लखनऊ/सुल्तानपुर*2 मई, 2026* गोमती नदी के उद्गगमस्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं ‘आदि गंगा’ गोमती के संरक्षण हेतु 8 सूत्रीय मांग*
झाँसी2मई26*ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया है