प्रयागराज20अक्टूबर*सवर्ण समाज का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान- पिंटू चौबे
भाजपा अपनादल सांसद के अमर्यादित टिप्पणी पर हंगामा
कोरांव प्रयागराज
भाजपा अपनादल के सोनभद्र से सांसद पकौड़ी लाल कोल द्वारा गत दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जाति विशेष के लोगो पर अमर्यादित टिप्पणी के वीडियो को लेकर प्रदेश भर संबंधित जाति के लोगो में आक्रोश देखा जा रहा है जिसके कारण लोग जगह जगह निंदा करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे है।
इसी क्रम में दिन गुरुवार को थाना कोरांव अंतर्गत नगर पंचायत कोरांव चौराहे पर पिंटू चौबे जिला पंचायत सदस्य प्रयागराज के नेतृत्व में सवर्ण आर्मी एवम अन्य लोगो द्वारा जबरदस्त धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा अपना दल सांसद पकौड़ी लाल कोल का पुतला फूका।
इस मौके पर पिंटू चौबे ने कहा की जो पार्टी जाति के नाम की ही राजनीति करती है उस पार्टी के सांसद से सम्मान की अपेक्षा तो वैसे भी नहीं किया जा सकता किंतु जिस तरह से खुलेआम मंच से ब्राह्मण क्षत्रिय समाज पर अशोभनीय बयान दिया है वह कत्तई बर्दाश्त नही किया जायेगा और यदि शासन प्रशासन ऐसे कुंठित मानसिकता के लोगो पर कड़ी कार्यवाही नही करती है तो इससे इनका मनोबल और ऊंचा होगा और आने वाले दिनों में यह देश की एकता और अखंडता के लिए घातक सिद्ध होंगे।
उक्त मौके पर उपस्थित गोपाल जी पांडे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सवर्ण आर्मी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की जिस तरह से भाजपा अपनाद्ल के सांसद द्वारा किए गए टिप्पणी को लेकर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है उससे यह स्पष्ट प्रतीत हो रहा है की दोनो ही पार्टियां सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही है और उनका संबंधित जाति के लोगो के सम्मान से कोई सरोकार नहीं है और यदि इस गंभीर मामले को लेकर इनकी चिरनिंद्रा न टूटी तो तो आने वाले आगामी विधानसभा के चुनाव परिणाम भुगतने को तैयार रहे।
चर्चित किसान नेता राजेश पांडे ने सांसद पकौड़ी लाल कोल के बयान की निंदा करते हुए सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रमोद मिश्र पयासी बबलू शुक्ला अनूप तिवारी अरविंद तिवारी राजेश पांडे अनुज दुबे आलोक शुक्ला ओम प्रकाश शुक्ला दिनेश कुमार पांडेय सुशील तिवारी अश्वनी तिवारी देवराज मिश्रा चंद्रेश पांडे लक्ष्मी कांत पांडे शुभम शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*